Press "Enter" to skip to content

दो साल पुराने गबन के मामले में दंपती गिरफ्तार

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में बेला इंडस्ट्रियल एरिया से 65 लाख रुपये गबन के दो साल पुराने केस में फैक्ट्री संचालक विजय सिंह राठौड़ व उसकी पत्नी सीमा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से थाने पर पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उनको कोर्ट में प्रस्तुत करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

थानेदार रंजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी हो कि बियाडा के फेज टू के रहने वाले सुजीत कुमार ने 12 अगस्त 2023 को बेला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें बताया था कि वह सुविधा ट्रेड कॉल लिमिटेड का डायरेक्टर है.

कारोबार को लेकर उसकी मुलाकात विजय सिंह राठौड़ व उसकी पत्नी सीमा देवी से हुई थी. जो पूर्व में केडीएम इंडस्ट्रीज नाम से जूता- चप्पल का कारखाना नांगलोई पश्चिम दिल्ली में चलाते थे. साथ ही बियाडा के फेज टू में भी उसी नाम से कारखाना आवंटित कराये हुए थे. दोनों उनकी फैक्ट्री में आकर मुलाकात किये बोले कि कोविड-19 के समय में उनका दिल्ली का कारखाना बंद हो गया. काफी कर्ज हो गया है वहां कारखाना चलाना संभव नहीं है.

उनके आग्रह पर वह कागजात बनाकर उनको 15 लाख रुपये में पूरा रनिंग फैक्ट्री चलाने का समान उनको पहुंचा दिया. 24 फरवरी 2022 को विजय राठौड़ ने उनकी फैक्ट्री में जॉब वर्क कराने का अनुरोध किया. वह फैक्ट्री में आए और पांच किस्तों में 30 लाख का सामान लिया.

उनकी पत्नी ने उनसे बतौर कर्ज 35 लाख रुपये लिया था. बाद में उनके द्वारा 65 लाख का तीन चेक दिया जिसे भुनाने बैंक में गया तो वह बाउंस कर गया था. इसके बाद अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भिजवाया उसका भी जवाब नहीं दिया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *