बिहार के लोगों के लिए बड़ी खबर आ गई है. बिहार के 4 शहरों के लोग जहरीली हवा ले रहे हैं. दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें राज्य के 4 शहरों को शामिल किया गया है. इस रिपोर्ट में देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट तैयार की गई है, जिसमें 4 शहर बिहार के ही हैं.

बेंगलुरु स्थित ऊर्जा व स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (सीआरईए) ने देश के 10 प्रदूषित शहरों में बिहार के चार शहरों हाजीपुर, सासाराम, पटना और राजगीर को भी शामिल किया है. संस्थान के संपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि, दिल्ली अब भी देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है, जबकि असम मेघालय सीमा पर स्थित बना देश का सबसे प्रदूषित शहर है.



इन दोनों शहरों के अलावा देश के शीर्ष 10 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में हाजीपुर, गाजियाबाद, गुरुग्राम, सासाराम, पटना, तालचेर, राउरकेला और राजगीर शामिल हैं. हाजीपुर देश में प्रदूषण के मामले में तीसरे स्थान पर है.



जानकारी के मुताबिक, सीआरइए ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट जारी कर बताया कि, साल 2025 की पहली छमाही के दौरान देशभर में हवा की गुणवत्ता के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गयी है.


हालांकि, इस रिपोर्ट को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने खारिज किया है. उन्होंने बताया कि, निजी एजेंसियों की रिपोर्ट का प्रदूषण आकलन बिल्कुल गलत और फर्जी है.






































Be First to Comment