Press "Enter" to skip to content

मशाल खेल प्रतियोगिता में 77 प्रतिभागियों का किया गया चयन

शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना बीआरसी समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय “मशाल ” प्रतियोगिता का समापन  शहर के पटेल मैदान व मध्य विद्यालय जितवारपुर के खेल मैदान में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हो गया.

इस प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी 32 संकुलों से चयनित प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य के सरकारी विद्यालयों से प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन का सशक्त माध्यम है. ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को राष्ट्रीय फलक पर लाने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

प्रतियोगिता के दौरान व्यक्तिगत स्तर पर 20 बच्चों का चयन किया गया जिसमें ऐथलेटिक्स (बालक एवं बालिका) में 16 और साइकिल रेस में चार बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, टीम स्पर्धाओं में कबड्डी (बालक व बालिका) में 36, फुटबॉल में 14 सहित कुल 77 खिलाड़ी अगले स्तर के लिए चयनित हुए.

प्रतियोगिता में लगुनिया रघुकंठ, जगतसिंहपुर, गरुआरा, जितवारपुर, मोहनपुर, कर्पूरीग्राम, जितवारपुर चौथ आदि संकुल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में म.वि जितवारपुर के प्रधानाध्यापक कौशल कुमार ने अहम भूमिका निभायी. समारोह का संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया.

निर्णायक मंडल में रजनीश कुमार पांडे, विनय कुमार विनय, पूजा कुमारी खुशबू कुमारी, वंदना कुमारी, रेणु कुमारी ने सराहनीय भूमिका निभाई. प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 16 बालक संवर्ग के फुटबॉल में उच्च विद्यालय गोल्फ फील्ड ने आरसीबी केई इंटर को हराकर खिताब अपने नाम किया.

वही अंडर 16 बालक वर्ग के कबड्डी मे उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लगूनिया विजेता जबकि गरुआरा संकुल की टीम उपविजेता रही. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बीईओ, खेल विभाग के वरुण कुमार सिंह, लेखापाल प्रतीक कुमार व नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from OTHER SPORTSMore posts in OTHER SPORTS »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *