छपरा फोरलेन पर रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेरा गांव निवासी एक युवक की तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसा सुबह लगभग 7:45 बजे हुआ, जब युवक बाइक से कहीं जा रहा था. जानकारी के अनुसार, एक मुर्गियों से भरी पिकअप वैन तेज रफ्तार में फोरलेन पर दौड़ रही थी. उसी दौरान अचानक उसने बाइक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी.



टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही जान चली गई. घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हादसे की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है.


























Be First to Comment