Press "Enter" to skip to content

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे ने किया इंतजाम, स्पेशल ट्रेनें भी

श्रावणी मेला के दौरान उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं. विशेष रूप से सुलतानगंज से देवघर (बाबा बैद्यनाथ धाम) तक कांवर यात्रा करने वाले भक्तों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 8 विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. साथ ही, कई ट्रेनों के ठहराव और कोच की व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है.

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि राजधानी, वंदे भारत, दूरंतो और हमसफर जैसी प्रीमियम ट्रेनों को छोड़कर शेष सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का जसीडीह स्टेशन पर कम से कम 5 मिनट और सुलतानगंज स्टेशन पर 2 मिनट का विशेष ठहराव सुनिश्चित किया गया है. यह निर्णय श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से लिया गया है.

गाड़ी संख्या 05597/05598 जयनगर-आसनसोल स्पेशल: 11 जुलाई से 8 अगस्त तक, सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, शुक्रवार, रविवार) चलेगी.
जयनगर से प्रस्थान: रात 10 बजेजसीडीह आगमन: सुबह 9.05 बजे
आसनसोल आगमन: 11.30 बजे
वापसी: हर बुधवार, शनिवार, सोमवार दोपहर 1 बजे आसनसोल से प्रस्थान
गाड़ी संख्या 03511/03512 आसनसोल-पटना स्पेशल: 11 जुलाई से 9 अगस्त तक, सप्ताह में पांच दिन (शुक्रवार, शनिवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार) चलेगी.
आसनसोल से प्रस्थान: शाम 5 बजे
जसीडीह आगमन: 6.32 बजे
पटना आगमन: रात 1.30 बजे
वापसी: पटना से सुबह 2.50 बजे, जसीडीह आगमन: सुबह 9.05 बजे, आसनसोल आगमन: 11.30 बजे

वापसी: हर बुधवार, शनिवार, सोमवार दोपहर 1 बजे आसनसोल से प्रस्थान
गाड़ी संख्या 03511/03512 आसनसोल-पटना स्पेशल: 11 जुलाई से 9 अगस्त तक, सप्ताह में पांच दिन (शुक्रवार, शनिवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार) चलेगी.
आसनसोल से प्रस्थान: शाम 5 बजे
जसीडीह आगमन: 6.32 बजे
पटना आगमन: रात 1.30 बजे
वापसी: पटना से सुबह 2.50 बजे

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेलवे ने इन चार प्रमुख ट्रेनों में एक-एक सामान्य श्रेणी का कोच जोड़ने का निर्णय लिया है:
मिथिला एक्सप्रेस (13021/13022)
हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस (13029/13030)
गंगा सागर एक्सप्रेस (13185/13186)
सियालदह-बलिया एक्सप्रेस (13105/13106)

मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता की देखरेख में सुलतानगंज स्टेशन पर भी विशेष तैयारी की गई है. प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई, मेडिकल सहायता, पीने का पानी, शौचालय और सुरक्षा को लेकर रेलवे ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि रेलवे हर स्तर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रयासरत है. सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है और मेला अवधि में विशेष कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DEOGHARMore posts in DEOGHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *