Press "Enter" to skip to content

गूगल मीट से जुड़कर समस्याओं का करायें निराकरण

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सुलभ बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने मंगलवार से गूगल मीट का शुभारंभ किया है.

यह गूगल मीट सोमवार से शनिवार तक लगातार चलेगा. इसका समय मतदाताओं के लिए सुबह के 10:00 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस आधे घंटे में एसडीओ ऑनलाइन रह कर मतदाताओं की समस्याओं को सुनकर उनके समस्याओं का निराकरण करेंगे.

गूगल मीट से जुड़ने के लिए एसडीओ की ओर से लिंक भी जारी किया गया है. https://meet.google.com/byh-iwdo-pba इस लिंक पर जुड़कर मतदाता अपनी-अपनी समस्याओं को एसडीओ के समक्ष रखेंगे. जिसका समाधान तत्काल एसडीओ द्वारा कर दिया जायेगा. इसमें मतदाताओं के अलावे बीएलओ एवं सुपरवाइजर भी जुड़ सकते हैं.

एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है. जिसमें मतदाताओं को इससे संबंधित किसी भी तरह की समस्याएं आती है, तो वे बेहिचक बता सकते हैं. यह काम घर बैठे हो जायेगा. जिससे मतदाताओं को कोई परेशानी भी नहीं होगी. मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एसडीओ ने गूगल मीट के माध्यम से समस्याओं का निराकरण करने का निर्णय लिया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *