बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में बिथान प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय मरथुआ के प्रांगण में स्थानांतरित शिक्षकों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने की.

इस अवसर पर विद्यालय से स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों को सम्मान के साथ विदा किया गया. साथ ही विद्यालय में उनके योगदान की चर्चा की गई.



विदाई प्राप्त करने वाले शिक्षक राजेश कुमार सहनी, रितेश रंजन, राहुल कुमार, दरोगा राय, प्रभाकर प्रसाद सिंह, सुबोधनाथ सहित शिक्षिका अर्चना कुमारी को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित करते हुए उनके अब तक के कार्यकाल की सराहना की गई.



मौके पर गोपाल राय, बिनोद कुमार राय, कृष्ण कुमार राम, सरफराज आलम, अमित कुमार, जय प्रकाश, श्वेता मिश्रा, जूही परवीन, विवेक कुमार, एजाजुल हक, सविता कुमारी, अमरेश कुमार मौजूद रहे.





























Be First to Comment