Press "Enter" to skip to content

सांप के काटने पर झाड़-फूंक में गंवाई जान

बिहार के नवादा जिले में सांप के काटने की दो अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी और झाड़-फूंक की प्रथा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पहली घटना नरहट प्रखंड के काजीपुरा गांव की है, जहां खेत में काम कर रही एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना हिसुआ प्रखंड में घटी, जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

काजीपुरा निवासी अनिल चौधरी की पत्नी ललिता देवी (35) खेत में मोटर पंप के पास मूंग तोड़ रही थीं, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय गांव के एक ओझा के पास ले गए. चार घंटे तक झाड़-फूंक करने के बाद जब हालत बिगड़ गई, तब जाकर उन्हें नरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दूसरी घटना हिसुआ के नवाबागी गांव की है. यहां खुशी देवी नामक महिला खेत में काम कर रही थीं, तभी उन्हें भी सांप ने काट लिया. परिजन उन्हें तुरंत हिसुआ पीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

इन घटनाओं के बाद स्थानीय प्रशासन ने अपील जारी करते हुए कहा है कि सांप के काटने की स्थिति में तुरंत सरकारी अस्पताल जाएं. हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-स्नेक वेनम और जरूरी उपचार की व्यवस्था है. झाड़-फूंक के चक्कर में कीमती समय बर्बाद करना जानलेवा साबित हो सकता है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *