Press "Enter" to skip to content

बार्डर पर गश्त लगा रहे जवानों ने शराब के साथ तस्कर को दबोचा

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने गुरुवार की रात पिलर संख्या 303/8 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 201 लीटर देसी व 5.625 लीटर विदेशी शराब लदी दो टेंपो को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

जबकि जवानों को देखते ही एक तस्कर शराब लदी टेंपो को छोड़ अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. पकड़े गए तस्कर की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर गांव निवासी मो मुर्तुजा के पुत्र मो नसीम के रूप में हुई है. एसएसबी ने जब्त शराब व दोनों टेंपो के साथ गिरफ्तार तस्कर को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने पुष्टि की है.

उधर, मध निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के बिररख पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 40 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर सुरसंड थाना क्षेत्र के बिररख निवासी महेन्द्र महतो के पुत्र लालबाबू महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दारोगा मणिकांत कुमार के आवेदन पर मध निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इधर, रीगा थाना में पदस्थापित एएलटीएफ प्रभारी सअनि सुनील कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान 120 पीस नेपाली शराब बरामद किया है. मिल चौक स्थित बभनगामा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान मेजरगंज की ओर से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आ रहा था. पुलिस की गाड़ी को देखते ही बाइक घूमाकर दोनों भागने का प्रयास किया.

पुलिस बल के सहयोग से बाइक सहित दोनों को पकड़ लिया गया. पीछे बैठा व्यक्ति के हाथ में दो थैला था. जिसमें 120 पीस नेपाली शराब रखी थी. बाइक सहित शराब जब्त कर ली गई है. साथ ही नीतेश कुमार एवं राजा कुमार ग्राम परशुरामपुर थाना परसौनी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *