बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली विदेशी शराब के कारोबार का बड़ा खुलासा किया है. बागमती रिंग बांध के पास सुनसान इलाके में पुलिस ने छापा मारा तो देखा कि अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलों में पैकिंग का गोरखधंधा चल रहा था. विदेशी ब्रांड के लेबल और बोतलों में शराब भरकर बाजार में सप्लाई की जा रही थी.

थानाध्यक्ष राजा सिंह को जब इस गिरोह की जानकारी गुप्त सूत्रों से मिली, तो उन्होंने बिना देरी किए इलाके में छापेमारी की योजना बनाई.



कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन बड़े शराब तस्करों हरिंद्र सहनी (बेदौल गांव), राजकुमार सहनी (नया गांव) और मुन्नू साह (मधुबन) को गिरफ्तार कर लिया. SSP सुशील कुमार ने बताया कि मौके से कुल 267 कार्टन यानी लगभग 2379.96 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद की गई है.



इसके अलावा कई खाली बोतलें, नकली लेबल और पैकिंग सामग्री भी मिली है. पूछताछ के बाद तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.























Be First to Comment