Press "Enter" to skip to content

आवास सहायक मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे

समस्तीपुर में सगासा समन्वय संघर्ष समिति बिहार के बैनर तले 9 वें दिन भी आवास सहायकों की हड़ताल जारी रही. इससे पूर्व आवास सहायकों ने मांगों के समर्थन में कैंडल मार्च भी निकाला था. आवास सहायक 17 जून 2025 से हड़ताल पर हैं. कामगाज ठप है. बुधवार को जिला मंत्री अनिल कुमार और अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में आवास सहायकों ने महासंघ स्थल पर धरना दिया.

जिलामंत्री अनिल कुमार ने कहा कि हमारा आंदोलन सही दिशा में है. राज्य के तमाम जिले में हम सभी आवास कर्मी हड़ताल पर हैं. वर्तमान सरकार कर्मचारी विरोधी एवं जन विरोधी है. सरकार अपनी हटधर्मिता पर कायम है. सरकार नहीं चाहती है कि आमजनों को सही तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ मिले. हम अल्प वेतन भोगी संविदा पर कार्यरत कर्मी हैं.

हम सरकार से समान काम के बदले समान वेतन एवं योग्यता के अनुसार वेतन की मांग करते हैं. जब तक हमसे सम्मानजनक समझौता सरकार नहीं करेगी तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने आवास कर्मियों के हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार अविलंब आवास कर्मियों से वार्ता करवाने का काम करें.

राज्य के सभी कर्मचारी एक वृहत्तर एकता के साथ समान काम के बदले समान वेतन, ओपीएस आदि के सवालों पर आंदोलन पर उतरेंगे. आंदोलन के दसवे दिन 26 जून 2025 से 28 जून 2025 तक राज्य के सभी जिलों से आवास सहायक पटना पहुंचकर धरना सत्याग्रह करेंगे. जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन पर डटे रहेंगे.

धरना में सैंकड़ों की संख्या में विभिन्न प्रखंडों से साथियों ने भाग लिया जिसमें जिला कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, जिला संरक्षक मयंक दीक्षित, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, जिला महासचिव प्रवीण कुमार झा, आसिफ इकबाल, अविनाश कुमार, बबलू कुमार, राजेश कुमार, जय मूरत कुमार, रजनीश कुमार, आवास पर्यवेक्षक जैकी आनंद, प्रभात कुमार, गोरेलाल, लेखपाल रोशन कुमार, प्रभात कुमार, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *