Press "Enter" to skip to content

स्वच्छता कार्यक्रम में लापरवाह सुपरवाइजर नपेंगे

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई. अध्यक्षता बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने की. इसमें एसएसजी 2025 के तहत प्रशिक्षण एवं स्वच्छता शुल्क वसूली पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया गया कि हर घर से 30 रुपये प्रति माह स्वच्छता शुल्क लेना. यह सुनिश्चित होना चाहिए.

सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संचालन में लापरवाह सुपरवाइजर को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विभागीय नियमसंगत कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया. प्रखंड समन्वयक अनीश कुमार ने कहा कि केंद्रीय टीम प्रखंड के 10 पंचायत का मूल्यांकन को लेकर आने वाली है. उस टीम को लेकर भी कार्यक्रम से जुड़े लोग व पंचायत प्रतिनिधि सचेत रहें.

मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक कुमार झा, मनोज राय, अजीत कुमार, सोहन कुमार, संतोष कुमार झा, उमाशंकर कुमार, संजय कुमार महतो, प्रमोद कुमार, कृष्ण मुरारी कुमार, सुधांशु रंजन, रंजीत कुमार आदि थे.

पर्यवेक्षकों ने डोर टू डोर कचरे का उठाव एवं कचरे प्रबंधन को लेकर आमलोगों को जागरूक करने का संकल्प दोहराया.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *