Press "Enter" to skip to content

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को तटबंधों का अनुश्रवण करने का निर्देश

बिहार राज्य के दरभंगा जिले में कमला बलान के दायां एवं बायां तटबंध का निरीक्षण डीएम कौशल कुमार ने  किया. दायां तटबंध का कोठराम चौक से रसियारी तक का निरीक्षण किया. कमला और कोसी नदी के बीच में बनने वाले पुलों काे देखा.

अधिकारियों को ससमय गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने काे कहा. कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को तटबंधों का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया. साथ ही वर्षा के दौरान होने वाले रेनकट की ससमय मरम्मत करा लेने काे कहा.

कमला बलान तटबंध के असमा से लेकर चतरा खैंसा तक निरीक्षण किया. दायां कमला बलान तटबंध के कोठराम चौक से पलवा तक निरीक्षण किया. सभी संबंधित अभियंताओं को तटबंध का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया.

कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर-1 एवं झंझारपुर-2 से नदी एवं तटबंध के संबंध में जानकारी ली. जल संसाधन विभाग के रसियारी में स्थित स्थाई कैंप का भी निरीक्षण किया.

इस दौरान अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, कार्यपालकअभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल, अंचलाधिकारी घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम, कुशेश्वरस्थान, तारडीह एवं संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता गण उपस्थित थे.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *