Press "Enter" to skip to content

बिहार में सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे तैराकी के गुर

तैराकी एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल है और बच्चों के लिए तैराकी के पाठ बच्चों को पानी में और उसके आस-पास सुरक्षित रहने में मदद करते हैं. जिले के उच्च व उच्चतर माध्यमिक सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया जायेगा.

इस योजना का उद्देश्य छात्रों को आपदा प्रबंधन के प्रति सक्षम बनाना है, ताकि जलजनित आपदाओं के दौरान वे स्वयं के साथ दूसरों की भी मदद कर सकें. पहले पोखर या तालाब जहां मौजूद हैं, वहां योग्य और प्रशिक्षित कोच द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

वहीं दूसरी ओर, जिला और प्रखंड स्तर पर भी नए स्विमिंग पूल का निर्माण किया जायेगा. यह संपूर्ण कार्यक्रम बिहार शिक्षा परियोजना परिषद और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से संचालित किया जायेगा.

इस योजना को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत लागू किया गया है, जो कि स्कूलों में आपदा से बचाव की शिक्षा देने का एक व्यापक अभियान है.

इस योजना का एक अहम लक्ष्य यह भी है कि राज्य में नदियों और तालाबों में डूबने से होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from OTHER SPORTSMore posts in OTHER SPORTS »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *