Press "Enter" to skip to content

हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

बिलासपुर के छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी एक संदिग्ध ई मेल के जरिये प्राप्त हुई है. इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकी टीम फौरन डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वहीं इस धमकी के बाद से तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार 9 जून का दिन बेहद तनावपूर्ण रहा जब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला. यह धमकी ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब नामक एक कथित संगठन की ओर से भेजी गई थी.

ईमेल में कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाने की बात कही गई थी, जिससे पूरे न्यायिक और सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच कराई गई, लेकिन इस दौरान कहीं कुछ नहीं मिला.

इस संदेश की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अफसरों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने बिना समय गंवाए पूरे परिसर को खाली कराया. जज, वकील, स्टाफ और पक्षकारों को बाहर निकाला गया और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CHHATTISGARHMore posts in CHHATTISGARH »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *