Press "Enter" to skip to content

15 जून से 15 सितंबर तक 114 डेली उड़ानें रद्द होंगी

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले एक महीने तक कुछ फ्लाइट्स को रद्द किया गया है. दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डा 15 जून से 15 सितंबर तक 114 डेली उड़ानें रद्द करने वाला है. जिन भी फ्लाइट्स को रद्द किया जाएगा, उनके टिकट का रिफंड एयरलाइंस की तरफ से भेज दिया जाएगा.

विदेह कुमार ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे को अपग्रेड करने के लिए फ्लाइट्स को कैंसिल किया जाएगा. यह कार्य, पहले भीड़भाड़ की चिंताओं के कारण लेट हो गया था. अब इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) को CAT III  मानकों के अनुसार डेवलप होगा, जिससे सर्दियों के कोहरे के दौरान आमतौर पर होने वाली कम दृश्यता की स्थिति में सुरक्षित लैंडिंग होगी.

चुनौतीपूर्ण सर्दियों के महीनों के दौरान परिचालन दक्षता बनाए रखने के लिए यह अपग्रेड महत्वपूर्ण है. क्योंकि हम अक्सर देखते है कोहरे के कारण अक्सर फ्लाइट्स प्रभावित होती हैं.

भारत का सबसे बड़ा और व्यस्ततम इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, प्रतिदिन लगभग 1,450 उड़ानों का संचालन करता है. रनवे RW10/28 को अपग्रेड करने की योजना है, जिसके कारण तीन महीनों में 200 उड़ानें प्रभावित होंगी, जिनमें से 114 रद्द हो जाएंगी और 86 को कम समय के लिए संचालित किया जाएगा.

रनवे सितंबर के मध्य में फिर से खुल जाएगा, लेकिन ILS अपग्रेड का काम सर्दियों के मौसम से ठीक पहले 27 नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है. यह समयसीमा सुनिश्चित करती है कि हवाई अड्डा सर्दियों के मौसम की स्थिति से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयपुरियार ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 1,450 विमानों की आवाजाही होती है. इनमें से 114 डेली आवाजाही रनवे अपग्रेड के दौरान रद्द कर दी जाएगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *