Press "Enter" to skip to content

अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गैंग का खुलासा

बिहार राज्य में सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाने की पुलिस टीम ने अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है. शनिवार की रात पुलिस टीम ने मसहा आलम रिंग बांध के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था.

पूछताछ के बाद गैंग का खुलासा हुआ तथा चोरी की कुल 9 बाइक के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कृष्ण कुमार चौधरी, रामनिवास कुमार यादव एवं मो रिजवान के रुप में की गयी है.

सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा ने रविवार को बताया कि मसहा आलम रिंग बांध के पास से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार दो व्यक्तियों से पूछताछ में बताया है कि नेपाल के रौतहट से संचालित एक अंतरदेशीय व अंतरजिला वाहन चोरी गैंग से जुड़े होेने की बात स्वीकार किया. बताया कि इनलोगों के द्वारा चोरी किये गये बाइक को बेचा जाता था.

इनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कुल 9 चोरी की बाइक बरामद की गयी है. जिसमें मुजफ्फरपुर, मोतिहारी एवं सीतामढ़ी में बाइक चोरी के कई कांड दर्ज है. इसके अतिरिक्त एक अन्य आरोपी मो रिजवान को भी गिरफ्तार किया गया है, जो गैंग का सदस्य बताया गया है. 

पूछताछ में आरोपियों ने वर्ष 2025 में अबतक 10 से अधिक बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके अतिरिक्त गैंग के सदस्य का शराब तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में भी संलिप्तता पायी गयी है.

उक्त संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गैंग में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *