Press "Enter" to skip to content

नदियों में चढ़ रहा पानी, बाढ़ लेकर आएगी परेशानी

बिहार के जिलों में इन दिनों बिजली, बादल गरजने के साथ-साथ झमाझम बारिश हो रही है. हालांकि, कहीं-कहीं लोगों को उमस वाली गर्मी भी झेलनी पड़ रही है. कुला मिलाकर देखें तो, इन दिनों दो तरह के मौसम बने हुए हैं.

इधर, मौसम विभाग की ओर से 15 जून तक बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर अनुमान जताया गया है. लेकिन, इससे पहले ही बिहार के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. नदियों के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों को डराना शुरू कर दिया है. ऐसे में बात करें मुजफ्फरपुर की तो यहां के कटरा प्रखंड के लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में बागमती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे लोगों के बीच भय का माहौल कायम हो गया है. दरअसल, नेपाल से निकलने वाली इस नदी का पानी कुछ ही घंटों में 3 से 4 फीट तक बढ़ गया, जिससे कटरा प्रखंड के दो दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

जानकारी के मुताबिक, बागमती नदी के किनारे कई गांव बसे हैं. उन गांवों के लिए कटरा प्रखंड मुख्यालय से जुड़ने का सिर्फ एक साधन पीपा पुल ही है. अब जलस्तर बढ़ने से पानी पुल पर चढ़ गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

लोगों के मुताबिक, अगर इसी तरह बागमती नदी का जलस्तर बढ़ता गया तो फिर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाएगा. इसके बाद लोगों को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी.

हालांकि, हालात की गंभीरता को समझते हुए एसडीएम ईस्ट अमित कुमार की ओर से बागमती नदी के एक्जीक्यूटिव को नजर रखने और संभावित बाढ़ को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया है. पूरी स्थिती पर नजर रखी जा रही है. बता दें कि, बिहार सरकार की ओर से बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर बड़ी बैठक भी हुई थी, जिसमें तमाम तरह के आदेश सीएम नीतीश की ओर से अधिकारियों को दिए गए थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *