Press "Enter" to skip to content

एक लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगी चिठ्ठी, प्रक्रिया जल्द

बिहार में सरकारी स्कूल के शिक्षक लगातार ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं. शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द लेटर जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच बड़ा अपडेट बिहार के एक लाख तीस हजार शिक्षकों से जुड़ा सामने आ गया है.

लंबे समय का इंतजार अब खत्म होगा और पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी माध्यम से शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया होगी. शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ ने बड़ी जानकारी साझा की है. एसीएस एस. सिद्धार्थ ने कहा कि, एक लाख तीस हजार शिक्षकों को 20 जून से नए स्कूल के लिए लेटर मिलना शुरू हो जाएगा.

एसीएस डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि, ट्रांसफर को लेकर जानकारी ई-शिक्षा कोष एप के माध्यम से मिल जाएगी. इसके साथ ही नए स्कूल को भी शिक्षक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर देख सकते हैं. किसी को भी डीईओ कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, ज्वाइनिंग को लेकर कहा कि, शिक्षकों का ट्रांसफर लेटर मिलने के बाद 23 से 30 जून तक वे नए स्कूल में ज्वाइन कर लेंगे. इसे लेकर सभी जिलों के डीईओ को आदेश दिया गया है. ट्रांसफर को लेकर डीईओ को ही आदेश दिया गया है कि, वे सुनिश्चित करें कि तबादले के बाद सभी शिक्षक समय पर योगदान करें.

इस दौरान एसीएस एस. सिद्धार्थ ने साफ कर दिया कि, शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए कहीं भी इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है. ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाया और डिजिटल तरीके से पूरी प्रक्रिया को कराया जा रहा है.

पोर्टल आधारित आवेदन, सत्यापन, वरीयता सूची और स्कूल आवंटन सहित सभी काम ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं. दरअसल, भ्रष्टाचार को खत्म करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई गई. ऐसे में बिहार के एक लाख तीस हजार शिक्षकों का ट्रंसफर होना है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *