Press "Enter" to skip to content

इश्क का भूत हुआ सवार तो महज छह दिन बाद ही हो गई फरार

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के चमरबिगहा गांव की एक लड़की शादी के महज छह दिनों बाद ही अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. परिजनों के दबाव के कारण प्रेमी ने युवती को उसके घर भेज दिया. लेकिन, लड़का व लड़की पक्ष के सैकड़ों लोग न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंचे हैं.

जानकारी के अनुसार, चमरबिगहा गांव की एक लड़की का विवाह इसी माह की छह तारीख को फतेहपुर के समीप एक गांव के युवक के साथ हुआ था. विवाह परिजनों के बीच हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ.

उसके बाद लड़की अपनी ससुराल गयी और महज छह दिनों बाद ही अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई. इस घटना से सभी परिजन अचंभित रह गये व इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी गयी. लड़की के परिजनों की ओर से दवाब बनाये जाने पर लड़की को प्रेमी ने उसके घर भिजवा दिया.

लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की लाख समझाने-बुझाने पर भी अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है. लड़का पक्ष द्वारा भी लड़की को काफी मनाने का प्रयास किया जा रहा है, किंतु अब व्यर्थ साबित हो रहा है.

लड़का पक्ष ने बताया कि यदि लड़की नहीं मानेगी, तो उसका विवाह उसके प्रेमी से ही करवा दिया जाये. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लड़की के परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *