Press "Enter" to skip to content

इसलिए रात में छात्रों ने कर दिया हंगामा

एमआइटी में खराब खाने की शिकायत का मामला सामने आया है. मंगलवार की देर रात बीटेक के फाइनल ईयर की विद्यार्थियों ने कॉलेज में हंगामा किया.

छात्रों ने बताया कि लंबे समय से बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. फाइनल ईयर के लिए छात्रावास में करीब 90 से अधिक विद्यार्थी रहते हैं. लेकिन केवल 20 छात्रों के लिए ही भोजन आता है.

पिछले दिनों कि शिकायत को लेकर उन्होंने प्राचार्य से मुलाकात की थी. छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए मेस का संचालन बेहतर तरीके से किया जाएगा, लेकिन काफी दिनों के बाद इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है.

प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है. प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि उनकी समस्याओं से कॉलेज प्रशासन जल्द ही निर्णय लेगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *