Press "Enter" to skip to content

अब टोल प्लाजा पर देना होगा अधिक टैक्स, बस इन्हें राहत

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नये वित्तीय वर्ष के लिए टोल टैक्स की दरें पांच से दस रुपये तक बढ़ाई हैं। यह नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू कर दी गई है। बिहार में एनएचएआई के अंदर आने वाले सभी टोल प्लाजा पर अधिक टैक्स चुकाने होंगे।

मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर मनियारी टोल पर केवल हल्के व छोटे वाहनों के एकल यात्रा के लिए टोल टैक्स में वृद्धि नहीं की गई है। 24 घंटे के अंदर हल्के व छोटो वाहन के दो तरफा यात्रा वाहन वालों को पांच रुपये अधिक देने होंगे।

दरभंगा फोरलेन के मैठी टोल पर अलग-अलग वाहनों को एकल यात्रा के लिए पांच से 35 रुपये देने होंगे। वहीं सीतामढ़ी में रुन्नी टोल प्लाजा पर एकल यात्रा में पांच में 15 और दो तरफा यात्रा पर पांच से 30 रुपये की वृद्धि हुई है।

इधर, दरभंगा-पूर्णिया हाईवे पर राजे टोल पर अलग-अलग वाहनों को एकल यात्रा के लिए पांच से 35 रुपये देने होंगे। यानी यहां पर कार-जीप व हल्के वाहन को एक तरफ की यात्रा के लिए 145 रुपये देने होंगे।

नई दरों के अनुसार, पटना-बख्तियारपुर हाईवे स्थित दीदारगंज टोल प्लाजा पर तीन प्रतिशत अधिक टैक्स देना होगा। इसके तहत हल्के वाहन से 135 की जगह 140 रुपये, 24 घंटे के लिए 200 की जगह 210 रुपये, मासिक पास के लिए 4455 की जगह 4615 रुपये लिए जाएंगे।

इसी तरह हल्के व्यवसायिक वाहनों से 210 रुपये, 24 घंटे के लिए 315 रुपये और मासिक पास के लिए 7040 रुपये देने होंगे। ट्रक और बस वालों को 425 रुपये, 24 घंटे के लिए 635 रुपये और मासिक पास के लिए 14115 रुपये टैक्स के रूप में देने होंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *