गर्मी के सीजन ने दस्तक दे दी है और ऐसे में बाजारों में कई ऐसे फल दिखने लगे हैं, जिनके खाने के फायदे अनगिनत हैं। जल्द ही एक और फल दिखेगा और ये है ‘फालसा’! जिसे गुणों की खान कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि यह फल शरीर के पाचन तंत्र, डायबिटीज, पेट की जलन और दिल जैसी अन्य समस्याओं के लिए रामबाण माना गया है।

‘फालसा’ को स्वदेशी फल भी कहा जाता है। इसे थाईलैंड और कंबोडिया में भी उगाया जाता है। वैज्ञानिक नाम ‘ग्रेविया एशियाटिका’ है। इसे भारत के शुष्क और अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में उगाया जाता है। इसकी खेती पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में बड़े पैमाने पर की जाती है। ‘फालसा’ के फल को बहुत ही नाजुक माना जाता है। इसलिए इसे ज्यादा लंबी दूरी तक नहीं ले जाया जा सकता है।




Be First to Comment