Press "Enter" to skip to content

अमिताभ के पास जाना पड़ा अभिषेक को

बिग बी के बाद बी हैप्पी को लेकर अभिषेक बच्चन इन दिनों सुर्खियों में हैं। जूनियर बच्चन अपनी नई फिल्म बी हैप्पी का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। बी हैप्पी के इस प्रमोशन में अभिषेक बच्चन खास खुलासे भी कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के एक खास पल के बारे में बात की।

अभिषेक बच्चन ने बताया कि एक वक्त ऐसा आया था जब वह खुद से यह सवाल कर रहे थे कि क्या उन्हें एक्टिंग छोड़ देना चाहिए। फिर इस मुश्किल दौर पर उनके पिता अमिताभ बच्चन ने उन्हें खास बात कही।

अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘मुझे याद है एक रात मैं अपने पिता के पास गया और उन्हें बताया कि मैंने गलती की है. जो कुछ भी मैं कर रहा हूं, वह नहीं चल रहा है. शायद यही दुनिया का तरीका है मुझे यह बताने का कि यह मेरा काम नहीं है।

अभिषेक ने बताया कि उनके पिता अमिताभ बच्चन ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि मैं तुम्हारे पिता के तौर पर नहीं, बल्कि एक एक्टर के तौर पर कह रहा हूं कि तुम्हारे पास लंबा रास्ता है। तुम अभी उस मुकाम पर नहीं पहुंचे हो, लेकिन हर फिल्म के साथ तुम बेहतर हो रहे हो। बस काम करते रहो, तुम जरूर सफल होगे। अमिताभ बच्चन ने यह भी कहा कि मैंने तुम्हें हार मानने के लिए नहीं पाला है। इसलिए लड़ते रहो।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *