Press "Enter" to skip to content

यहां होली पर होता है चमत्कार! जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

भारत में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व रंगों, उमंग और उत्साह का प्रतीक है। होली के दिन लोग सारे गिले-शिकवे मिटा देते हैं। होली के दिन सबके दिल खिल जाते हैं और प्यार जताने के लिए लोग गले मिल जाते हैं। क्या आपको पता है कि हमारे देश में एक ऐसा गांव है जहां गज़ब के चमत्कार के साथ होली मनाई जाती है। अगर नहीं जानते तो पूरी खबर जरूर पढ़ें।

ब्रज में एक गांव है फालैन। इस गांव में होली का त्योहार एक अनोखे चमत्कार के साथ मनाया जाता है। करीब 10 हजार की आबादी वाला यह गांव होली के लिए प्रसिद्ध है। यहां होली पर घर और दीवारें शादी और दीपावली की तरह सजाए जाते हैं। इस गांव में होली पर बहुत अद्भुत चमत्कार होता है। यहां होलिका दहन के दौरान पुजारी का जलती आग के बीच से सकुशल निकल जाते हैं।

ब्रज के फालैन गांव के बाहर प्रह्लाद मंदिर है।‌ होलिका दहन के दिन फालैन में गोबर के गोईंठा का एक विशाल ढेर बनाया जाता है। इसी ढेर में आग लगाई जाती है जो रात भर धधकती रहती है। होलिका दहन के बाद पुजारी जलती आग के बीच से गुजरते हैं और उन्हें कुछ भी नहीं होता। पुजारी कहते हैं कि इस दौरान उन्हें ऐसा लगता है जैसे स्वयं प्रह्लाद जी उनके साथ खड़े हों।

Share This Article
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *