Press "Enter" to skip to content

इसलिए डांस करने लगे महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी अपने स्टाइलिश बाल वाले लुक के लिए मशहूर रहे हैं। मैदान पर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को डांस करना भी अच्छा लगता है। मैदान में तो धोनी को थिरकते हुए की दफा देखा गया है। लेकिन इस बार धोनी कुछ अलग मौके पर डांस करने लगे।

विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी और लंदन के बिजनेसमैन अंकित चौधरी बुधवार को विवाह के बंधन में बंध गए। मसूरी के सेवाय होटल में बुधवार को कुमाऊंनी रीति-रिवाज के साथ हुए वैवाहिक समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, सुरेश रैना, नीतीश राणा, पृथ्वी शाह, राहुल तेवतिया आदि भी शामिल हुए।

इस शादी समारोह में लोकगीतों पर दूल्हा-दुल्हन और स्वजन के साथ क्रिकेटर भी जमकर थिरके। दुल्हन साक्षी पंत और स्वजन समेत करीबी रिश्तेदार सोमवार सुबह ही मसूरी पहुंच गए थे। दुबई से ऋषभ पंत सोमवार देर शाम मसूरी पहुंचे। मंगलवार दोपहर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मसूरी पहुंच गए। पहले मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई और रात को पार्टी का आयोजन हुआ।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *