Press "Enter" to skip to content

बिहार आने पर मिलती है खुशी : राष्ट्रपति

बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को सरकार की तरफ से शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद   ने दीप प्रज्ज्वलित कर शताब्दी समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और डिप्टी सीएम रेणु देवी भी मौजदू रहीं।

सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया।संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, बुद्ध स्‍मृति पार्क में विपश्यना केंद्र बनाया गया है। विपश्यना केन्द्र में शामिल होने वाले इच्छुक अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार की तरफ से 15 दिन की छुट्टी दी जाएगी। बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को सरकार की तरफ से शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर शताब्दी समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और डिप्टी सीएम रेणु देवी भी मौजदू रहीं। सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, बुद्ध स्‍मृति पार्क में विपश्यना केंद्र बनाया गया है। विपश्यना केन्द्र में शामिल होने वाले इच्छुक अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार की तरफ से 15 दिन की छुट्टी दी जाएगी।

बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समय देने पर आभार व्यक्त किया। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति दो साल तक बिहार के राज्यपाल रहे। फिर भारत के राष्ट्रपति बने। हमलोग तो राष्ट्रपति को बिहार का ही मानते हैं।

हमलोग को बहुत खुशी होती है। संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, 1952 की पहली विधानसभा में सदस्यों की संख्या 331 थी। उन्होंने बताया कि, बिहार विधानसभा की शताब्‍दी वर्ष पर बोधि वृक्ष भी लगाया गया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि तीन जुलाई 2018 से विपश्यना सेंटर का संचालन भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहारी राष्ट्रपति के संबोधन पर प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सीएम के संबोधन से काफी खुशी महसूस हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि बिहार आने पर ऐसा लगता है जैसे अपने घर आया हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति सचिवालय के लोग कहते हैं कि बिहार से निमंत्रण आने के बाद आप उसे टालते नहीं हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *