Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खेलो इंडिया फिट इंडिया का नारा किया बुलंद

बेगूसराय । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अचानक रतनपुर स्थित एसएमबी फिटनेस जिम पहुंच गए जहां उन्होंने साइकिल और मसल मशीन चला कर खेलो इंडिया फिट इंडिया का नारा बुलंद किया।

दरअसल दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन गिरिराज सिंह ने कई इलाकों का दौरा किया। इसी कड़ी में रतनपुर स्थित जिम पहुंचकर गिरिराज सिंह ने जिम में फिट रहने के लिए जहां साइकिल चलाई वहीं मसल मशीन पर भी हाथ आजमाया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि आज भारत की मोदी सरकार खेलो इंडिया, फिट इंडिया का नारा दिया है। भारत के युवा फिट और स्वस्थ रहेंगे तो उसे कई सारे सवाल अपने आप मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुंबई की तर्ज पर यह जिम है इससे लोगों को काफी फायदा होगा।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *