गया शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने आरोप लगाया कि मौत के बाद भी मरीज को वेंटिलेटर पर रखकर लाखों रुपये का बिल बनाया गया.

करीब ₹4 लाख का बिल सामने आने के बाद परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.


शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्पिटल में सोमवार को टिकारी इलाके के रहने वाले मरीज रामाशीष प्रसाद की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया. देखते ही देखते अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.



परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत पहले ही हो चुकी थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उसे वेंटिलेटर पर रखकर इलाज जारी होने का दावा किया. आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल द्वारा करीब ₹4 लाख का भारी-भरकम बिल बना दिया गया. बिल देखने के बाद परिजन भड़क उठे और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताने लगे.


घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे.

















Be First to Comment