बिहार के गया में आमस थाना इलाका के चंडिस्थान स्थित जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मृतक की पहचान रौशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय कामेश्वर दास के रूप में की गई है. बताया जाता है कि उनकी पत्नी चंडिस्थान स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं.


वह पत्नी के लिए जूस खरीदने वह बाजार आए थे. इसी दौरान पूर्व से पश्चिम की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.



हादसे में बाइक सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.




















Be First to Comment