समस्तीपुर में मुक्तापुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने का भूमि पूजन किया गया. यहां पिछले 20-25 साल से यहां जाम एक बड़ी समस्या बनी हुई थी.

दरअसल, दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर यह रेलवे गुमटी काफी अहम है. जब भी फाटक बंद होता था, पूरे इलाके में लंबा जाम लग जाता था और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था. अब ओवरब्रिज बनने के बाद इस परेशानी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है.

सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट समस्तीपुर के विकास के लिए बहुत जरूरी है. इससे न सिर्फ जाम की समस्या खत्म होगी, बल्कि लोगों का सफर भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा.



उन्होंने कहा कि इस ओवरब्रिज के बनने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी. जानकारी के मुताबिक, इस ओवरब्रिज की लंबाई करीब 1640 मीटर होगी और इसे बनाने में लगभग 99.23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.



इस परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा बनाया जाएगा. इसे अगले दो साल के अंदर पूरा कर लिया जाए. निर्माण के दौरान क्वालिटी का खास ध्यान रखने की बात भी कही गई है.





















Be First to Comment