पटना के पाटलिपुत्र इलाके में हुई 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने Begusarai से सैफ खान नामक आरोपी को पकड़ा है, जिसके पास से करीब 2.12 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी उसके घर से जब्त की गई है।



एक निजी कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी पंकज कुमार बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे बोरिंग रोड की ओर बढ़ रहे थे, रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।



दो बाइक पर आए चार अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनसे नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

















Be First to Comment