बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया (TRE-4) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आयोग ने 17 फरवरी 2026 को संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है।

नई समय-सारिणी के अनुसार, TRE-4 की परीक्षा 22 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 के बीच विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परिणाम नवंबर 2026 तक घोषित किए जाने की संभावना जताई गई है।



यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के सरकारी विद्यालयों में प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाएगी। पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर में TRE-4 का उल्लेख नहीं था। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों में असंतोष फैल गया था।



राजधानी और अन्य जिलों में विरोध प्रदर्शन भी हुए। लगातार मांग और दबाव के बाद आयोग ने संशोधित कैलेंडर जारी कर परीक्षा तिथि स्पष्ट कर दी है, जिससे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है।




















Be First to Comment