प्रदेश के पुराने लोग बताते हैं कि आज से 20 साल पहले बिहार में लचर व्यवस्था के कारण किसानों की स्थिति बद से बदत्तर होते जा रही थी, लेकिन साल 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासन प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

इसका उदाहरण दे रहे सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड के सोनमा गांव के एक सफल किसान जूगेश्वर सिंह व उनके बेटे शशि कुमार। अपने कृषि सफर को याद करते हुए शशि ने बताया कि उनके पिता शुरू से कृषि उत्पादक किसान थे।


इंटर की पढाई पूरा करने के बाद वे सरकारी नौकरी की जगह अपने पिता के काम में हाथ बंटाने लगे। शशि ने बताया कि सरकार की योजनाओं के लाभ से आज वे और उनके पिता जूगेश्वर सिंह विभिन्न प्रकार की सब्जी उत्पाद कर रहे है।


बिहार सरकार के कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर अलग-अलग जगहों से बीज उपचार और सब्जी उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त किये और सब्जी उत्पादन में लग गए उनके द्वारा परवल, फूल गोभी, बंधा गोभी, उजला गोभी, बंधागोभी, ब्रोकली और पहली बार गुलाबी गोभी उनके द्वारा उपजाया जा रहा है।


उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा उपजाया गयी सब्जी आसानी से सीतामढी बाजिदपुर मंडी, बथनाहा मंडी में बडे-बडे व्यापारी खरीद लेते हैं।




















Be First to Comment