दलसिंहसराय : पूर्व विधायक यशवंत कुमार चौधरी मेमोरियल खेल महोत्सव छात्रधारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित खेल महोत्सव के चौथे दिन पुरुष एवं महिलाओं का दौड़ प्रतियोगिता सेमीफाइनल व फाइनल राउंड आयोजित किया गया.

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 10 महिलाओं ने भाग लिया. इसमें तीन प्रतिभागी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया.


इसी तरह 1000 मीटर की दौड़ में तीन प्रतिभागी ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. पुरुषों की 100 मीटर की सेमीफाइनल में 44 खिलाड़ियों ने भाग लिया.


इसमें से 12 खिलाड़ी होने वाले फाइनल में भाग लेंगे. इस तरह 1600 मीटर पुरुष दौड़ में 22 खिलाड़ी फाइनल राउंड में भाग लेंगे.


खेल की शुरुआत दिलीप कुमार चौधरी एवं प्रियवंत कुमार चौधरी के द्वारा शुरू कराया गया. आयोजन सदस्य मो. नवाब, विकास कुमार पंकज, अभिलाष गौतम, अभिषेक अप्पू, कुणाल मनी, रविराज, शशि चौधरी एवं बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे.

























Be First to Comment