नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार में सर्दी ने अपना पूरा रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य भर में तीव्र शीत लहर और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को कंपकंपी वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है।


राजधानी पटना सहित कई इलाकों में ठंड को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।


कक्षा 5 तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है, जबकि ऊपरी कक्षाओं के लिए स्कूल टाइमिंग बदलकर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कर दी गई है।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ जगहों पर यह सामान्य से काफी कम हो गया है। पिछले दिनों की तरह ठंडी पछुआ हवाएं और उच्च नमी के कारण गलन बढ़ी हुई है।































Be First to Comment