Press "Enter" to skip to content

भाजपा नेता गिरफ्तार, पीड़िता ने बदल लिया अपना बयान

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बाघेलान में भाजपा पार्षद अशोक सिंह पर लगे रेप के आरोपों ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपी के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला ने अब अपना बयान बदल दिया है।

शनिवार रात थाने पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ, बल्कि आरोपी ने केवल छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं।पीड़िता के अनुसार, उसने पहले जो चाकू की नोक पर रेप और वीडियो बनाकर धमकाने के आरोप लगाए थे, वे गुस्से और डर की स्थिति में लगाए गए थे।

नए बयान के बाद पुलिस ने मामले की धाराएं बदलते हुए भाजपा पार्षद अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर बाघेलान थाने की एसआई प्रीति कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता के बदले हुए बयान को केस डायरी में शामिल किया गया है और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की गरिमा भंग करना), 75(2) (यौन उत्पीड़न), 79 (शब्द या इशारे से अपमान), 296(1) (अश्लील कृत्य) और 351(3) (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई है।

इस बीच, आरोपी अशोक सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वर्ष 1996 से अब तक उसके खिलाफ कुल 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले से जुड़े एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHYA PRADESHMore posts in MADHYA PRADESH »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *