Press "Enter" to skip to content

मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर से बुक 11 में से 5 पार्सल गायब

मुजफ्फरपुर: पार्सल की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा हो गया है. मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-11062) से बीच रास्ते में 11 में से 5 पार्सल बैग के गायब होने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस घटना ने रेलवे के पार्सल बुकिंग सिस्टम और सामान की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है.

यह मामला तब उजागर हुआ जब अमरेश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने रेलवे अधिकारियों से लेकर मंत्रालय तक को शिकायत टैग करते हुए अपनी आपबीती सुनाई. अमरेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 7 दिसंबर को मुजफ्फरपुर से मुंबई के लिए पवन एक्सप्रेस में कुल 11 बैग की पार्सल बुकिंग कराई थी. लेकिन जब यह खेप मुंबई पहुंची, तो उन्हें सिर्फ 6 बैग ही मिले, जबकि 5 बैग पूरी तरह गायब थे.

शिकायत के बाद जब मुजफ्फरपुर जंक्शन के पार्सल रिकॉर्ड की जांच की गई, तो पता चला कि 7 दिसंबर को सभी 11 बैग एक साथ लोड कराए गए थे. लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि बीच रास्ते में या मुंबई में कहीं भी इन पांच बैग के पार्सल से उतरने (अनलोडिंग) का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है.

रेलवे अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पार्सल की विशेष टीम को जांच में लगा दिया है. अब यह टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सामान गायब कैसे हुआ.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MAHARASHTRAMore posts in MAHARASHTRA »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *