Press "Enter" to skip to content

अब नहीं काटने पड़ेंगे थानों के चक्कर, एक क्लिक में होगा एक्शन

पटना: उपमुख्य (गृह) मंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार पटेल भवन सह पुलिस मुख्यालय में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (CCTNS) के नागरिक सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल राज्य के आम नागरिकों को पुलिस सेवाओं तक तेज, पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से पहुंच सुनिश्चित करेगा।

शुभारंभ कार्यक्रम के बाद माननीय उप मुख्य (गृह) मंत्री की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय के विभिन्न प्रभागों आर्थिक अपराध इकाई, साइबर अपराध प्रभाग, बिहार इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) तथा गृह विभाग के अंतर्गत अभियोजन निदेशालय, कारा एवं सुधार सेवा और प्रोबेशन सेवा की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

अभियोजन निदेशालय के विशेष सचिव सह निदेशक सुधांशु कुमार चौबे ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियोजन निदेशालय की विभागीय प्रगति की जानकारी दी। इसके बाद गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक प्रणव कुमार द्वारा माननीय उप मुख्य (गृह) मंत्री के समक्ष कारा एवं सुधार सेवा तथा प्रोबेशन सेवा से संबंधित विभागीय प्रगति और भविष्योन्मुखी योजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

बैठक में माननीय उप मुख्य (गृह) मंत्री सम्राट चौधरी ने सभी प्रभागों और निदेशालयों की समीक्षा करते हुए राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने विभागीय कार्यों में अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से न केवल आम जनता को सुविधा होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *