Press "Enter" to skip to content

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर जो बेहतर दीप जलाया उसे भूला नहीं जा सकेगा

ओबरा प्रखंड के मध्य विद्यालय नावाडीह में वरीय शिक्षिका मीना कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी सुनीता ने की. इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के वरीय शिक्षक महावीर कुमार, रविरंजन तिवारी, आरती कुमारी, उर्मिला आदि ने उनके कार्यों की प्रशंसा की.

कहा कि उनका कार्य विद्यालय में सराहनीय रहा. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर जो बेहतर दीप जलाया उसे भूलाया नही जा सकेगा. विद्यालय में समय पर आना और समय पर जाना उनकी आदत थी. उनके जाने के बाद उनकी कमी विद्यालय परिवार को खलेगी .विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी सुनिता के साथ अन्य शिक्षकों ने मीना कुमारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

इधर, सेवानिवृत्त वरीय शिक्षक मीना कुमारी ने कहा कि विद्यालय परिवार के सहयोग के फलस्वरूप बेहतर शिक्षा की संचालन में भूमिका निभायी. यह विदाई समारोह नहीं बल्कि उनके जीवन का यादगार पल साबित होगा. मौके पर शिक्षक राज कुमार प्रसाद, रेशमा यादव, टोला सेवक राज कुमार आदि मौजूद थे.

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *