Press "Enter" to skip to content

राज्यस्तरीय विज्ञान ड्रामा 2025 में होनहार छात्रों व शिक्षकों को बदौलत प्रमंडल को दूसरा स्थान

समस्तीपुर: श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र और राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा 2025 में जिले के होनहार छात्रों व शिक्षकों को बदौलत दरभंगा प्रमंडल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ. शिक्षक व बच्चों ने अपने अभिनय व नाट्य कला से बताया कि शिक्षा को महज सूचना और ज्ञान से ऊपर समझ के स्तर तक ले जाने में नाटक की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. रश्मि प्रभा द्वारा सभी प्रमंडल से आए शिक्षकों एवं कलाकारों को हौसला अफजाई में कहे गये आशीर्वचन सभी के मन मस्तिष्क पर छा गए.

इस प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल के उच्च विद्यालय बड़हिया लखीसराय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त की तो वहीं दरभंगा प्रमंडल के प्लस टू श्री राम जी झा स्मारक आदर्श उच्च विद्यालय, चकहबीब,विभूतिपुर समस्तीपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य के प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित की. दरभंगा प्रमंडल के समस्तीपुर जिले विभूतिपुर प्रखंड स्थित श्री राम जी झा स्मारक आदर्श उच्च विद्यालय, चकहबीब द्वारा भारतीय किसान नामक नाटक जो की स्मार्ट एग्रीकल्चर पर निर्धारित थी का मंचन किया.

नाटक के स्क्रिप्ट राइटर दो बार के टीचर ऑफ मंथ पुरस्कार से पुरस्कृत गणित शिक्षक गौतम बिहारी ने बताया कि सभी बच्चों ने पूरी तन्मयता से विज्ञान मानवता के बेहतरीन के लिए किस प्रकार सहायक हो सकता है. इस पर अपनी क्षमता का समुचित प्रयोग किया. वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह इस ड्रामा निर्देशक रत्नेश कुमार ने बताया कि छात्रों में कला की कोई कमी नहीं होती है. बस उसे निखारने के लिए एक उचित साधन व मंच की आवश्यकता होती है. नाटक के तकनीकी सहायता में शिक्षक पंकज कुमार व राजू रमन बिहारी ने अपना भरपूर सहयोग दिया. कलाकार के रूप में अमोल कुमार आदित्य कुमार, प्रिन्स कुमार, आयुष राज, प्रिंस कुमार दूतीय, राजा बाबू और ओम कुमार ने अपनी पूरी तन्यमयता से प्रस्तुति दी. विदित हो की अमोल कुमार को पूरे प्रतियोगिता मे बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *