भाजपा सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी गई है. उनके फोन कॉल पर उनकी मां और भगवान राम के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिली है. उनका कहना है कि उन्हें फोन भी आएं हैं, जिसमें उनके परिवार और उनकी धार्मिक मान्यताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की गईं हैं.

उन्होंने गोरखपुर पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है. अधिकारियों की मानें तो रामगढ़ ताल पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.






















Be First to Comment