बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच वामपंथी मोर्चे की अहम सहयोगी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणापत्र पेश करते हुए राजग सरकार पर तीखे हमले किए और कहा कि राज्य में पिछले दो दशकों से “अधिकारियों और अपराधियों की गठजोड़ वाली सत्ता” कायम है.

घोषणापत्र जारी करते हुए वृंदा करात ने कहा कि राजग (NDA) के पास बीते 20 वर्षों की सत्ता के बाद भी “दिखाने लायक कोई ठोस उपलब्धि नहीं है”. उन्होंने कहा-“राजग अब नकारात्मक प्रचार में जुटा है, विपक्षी नेताओं की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि उनके पास जनता के सामने रखने के लिए कुछ नहीं बचा.”

करात ने हाल ही में मोकामा में हुई जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि “इस घटना से साफ है कि बिहार में अपराधी तंत्र अब भी सत्ता के साए में पल रहा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या में संलिप्तता के आरोप लग रहे हैं.


















Be First to Comment