Press "Enter" to skip to content

कोई रूखा व्यवहार करता तो वे उसके समक्ष और भी विनम्र हो जाते

पूर्णिया. पूर्णिया विवि के डीएसडब्लू प्रो. मरगूब आलम सेवानिवृत हो गये. उन्होंने अपना प्रभार महाविद्यालय निरीक्षक प्रो. अरविंद वर्मा को सौंप दिया. वर्ष 1996 से पूर्णिया कॉलेज से सेवा प्रारंभ करनेवाले प्रो. मरगूब आलम छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय रहे. यही वजह है कि पूर्णिया विवि में उन्हें डीएसडब्लू का महती दायित्व दिया गया.

डीएसडब्लू रहते उन्होंने पीजी की मान्यता प्रक्रिया को पूर्ण कराया. इसके साथ ही दैनिक कार्य भी उन्होंने बड़ी सहजता से निबटाये. उनकी सबसे बड़ी खासियत रही कि कोई उनसे रूखा व्यवहार करता तो वे उसके समक्ष और भी विनम्र हो जाते हैं. वरीय पदाधिकारी होने के बावजूद लो प्रोफाइल रहना उनको पंसद रहा.

इधर, उनके सेवानिवृत्त होने पर पीजी छात्रों ने शुभकामना दी. पीजी छात्र अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार, शुभम कुमार, कुमार अभिषेक आदि ने बताया कि डीएसडब्लू के रूप में प्रोफेसर मरगूब आलम का कार्यकाल सदैव याद रखा जायेगा. इधर, सेवानिवृत डीएसडब्लू प्रो. मरगूब आलम ने बताया कि उन्होंने अपना प्रभार महाविद्यालय निरीक्षक प्रो. अरविंद वर्मा को सौंप दिया है

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *