Press "Enter" to skip to content

जिस प्रकार हम अपने परिवार के प्रति सजग रहते हैं, उसी तरह टीबी संक्रमण के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत

बिदुपुर. बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक भोजन किट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रेखा सिन्हा के नेतृत्व में आपसी सहयोग से आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सीताराम सिंह ने कहा कि टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना स्वास्थ्यकर्मियों की सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिवार के प्रति सजग रहते हैं, उसी तरह टीबी संक्रमण के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है.

देश को टीबीमुक्त बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है. इस अवसर पर 40 लाभार्थियों के बीच पौष्टिक किट वितरित की गयी. कार्यक्रम में डॉ श्यामला गुप्ता, डॉ मोनिका प्रसाद, बीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद, एकाउंटेंट विष्णु कुमार, मंजू कुमारी, विशाल कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *