विभूतिपुर : अबकी वोट हम गिरायब सुन हे बलमजी… जैसे लोक धुन पर आधारित गीतों पर महिला मतदाताओं ने खूब झूमा. मौका था प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्र भवन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का.

संचालन जिला निर्वाचन कार्यालय के दिशा-निर्देश में स्वीप कोषांग के तत्वावधान में जिले के स्थापित सांस्कृतिक संस्था ”दूर देहात” के सहयोग से किया गया.



उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेलसंडीतारा, निरीक्षण भवन सिंघियाघाट, प्राथमिक मकतब सिंघिया बुजुर्ग टोले फकर तकिया, सामुदायिक भवन पानी टंकी के समीप सिंघिया बुजुर्ग, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सलखन्नी, आंगनवाड़ी केंद्र भवन सलखन्नी डीह केंद्र संख्या 363, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनवारचक एवं विंदेश्वरी उच्च विद्यालय महथी में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम जनता व छात्रों को आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया.


कलाकारों की टोली में शामिल रामाश्रय दास, प्रह्लाद शर्मा, राज कुमार प्रिंस, रिंकू राणा, नूतन कुमारी, विक्रम कुमार, हरेराम पासवान, राजीव कुमार, अवनीश कुमार, गौरव कुमार थे.























Be First to Comment