बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा विधानसभा क्षेत्र की अलग अहमियत होती है. मोकामा विधानसभा क्षेत्र और ‘बाहुबली’ अनंत सिंह राजनीतिक रूप से एक-दूसरे के पर्याय माने जाते हैं. इस बार ‘छोटे सरकार’ को उनके ही गढ़ में शिकस्त देने के लिए वीणा देवी मैदान में तर गयीं हैं.

वीणा देवी ‘बाहुबली’ सूरजभान सिंह की पत्नी हैं. वह कहतीं हैं कि जनता ने एक बार मौका दिया, तो वह मोकामा की तस्वीर बदल देंगी. ठीक वैसे ही, जैसे अपने पति सूरजभान सिंह के व्यक्तित्व को बदल दिया.



जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह को उनके समर्थक ‘छोटे सरकार’ कहकर बुलाते हैं. इस बार उनके मुकाबले लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को चुनाव के मैदान में उतार दिया है.



उम्मीदवार वीणा देवी हैं, लेकिन लोग कह रहे हैं कि मुकाबला ‘छोटे सरकार बनाम सूरजभान’ ही है. मोकामा के विधायक अनंत सिंह और सूरजभान सिंह दोनों भूमिहार जाति से हैं.


इस विधानसभा क्षेत्र में भूमिहार मतदाता ही निर्णायक भूमिका निभाते हैं. आपराधिक मामलों के चलते सूरजभान सिंह खुद चुनाव नहीं लड़ सकते. उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है.















Be First to Comment