Press "Enter" to skip to content

कोटा में तैयारी कर रहे छात्र का कमरा खोला तो बिस्तर देखकर सन्न रह गए सभी

ओडिशा का 24 वर्षीय नीट अभ्यर्थी कोटा के राजीव गांधी नगर स्थित छात्रावास के कमरे में शनिवार को मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। छात्र की पहचान ओडिशा के गंजाम जिले के अभयपुर निवासी रोशन कुमार पात्रो (24) के रूप में हुई है।

वह राजीव गांधी नगर स्थित एक छात्रावास में रहकर एक कोचिंग संस्थान में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहा था। जवाहर नगर थाने के क्षेत्र निरीक्षक रामलक्ष्मण ने बताया कि रोशन शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला।

उन्होंने बताया कि वह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और उसे उल्टियां भी हुई थीं। अधिकारी ने बताया कि रोशन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि रोशन की मौत के कारण का पता नहीं लग पाया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रख दिया गया है।

अधिकारी के अनुसार, रोशन के परिजन को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि रोशन 2025 में कोटा आया था और छात्रावास की चौथी मंजिल पर रहता था, जबकि उसका रिश्तेदार भी वहीं पांचवीं मंजिल पर दूसरे कमरे में रहता है। पुलिस के मुताबिक, दोपहर के भोजन के लिए जब रोशन नहीं आया, तो उसका रिश्तेदार देखने के लिए कमरे में गया, लेकिन बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उसने वार्डन को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, वार्डन ने दूसरी चाबी से कमरा खोला और रोशन को बिस्तर पर मृत पड़ा देखा। निरीक्षक रामलक्ष्मण ने कहा, ‘‘मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी और मामले की जांच की जा रही है।”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ODISHAMore posts in ODISHA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAJASTHANMore posts in RAJASTHAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *