समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर समाहरणालय परिसर स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में बनाए गए मीडिया, सोशल मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग का सामान्य प्रेक्षक बी महेश्वरी ने निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी प्रचार सामग्री के सत्यापन, सोशल मीडिया निगरानी व्यवस्था और समाचारों के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली.



इस दौरान जनरल ऑब्जर्वर ने मौजूद अधिकारियों व निगरानी कर रहे कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी समाचार, विज्ञापन एवं सोशल मीडिया पोस्ट की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक या आचार संहिता के उल्लंघन वाली सामग्री तत्काल चिन्हित की जा सके.



इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि 135-मोरवा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी समाचार कटिंग एवं मीडिया रिपोर्ट्स प्रतिदिन उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि क्षेत्रवार मीडिया गतिविधियों की निरंतर समीक्षा संभव हो सके. कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.






















Be First to Comment