लोकनायक जयप्रकाश नारायण को नमन करने के लिए शनिवार को देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण सारण जिले के सिताब दियारा पहुंचें. दिल्ली से हवाई मार्ग से पटना पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से सिताब दियारा जाएंगे. उप राष्ट्रपति के इस सारण आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सरगर्मी काफी तेज हो गई है.

पुलिस प्रशासन के स्तर पर विशेष तैयारी
जानकारी के अनुसार लगभग 45 मिनट के उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के स्तर पर विशेष तैयारी की गई है.



उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सिताब दियारा में की गई तैयारी का निरीक्षण डीएम अमन समीर व सीनियर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने किया.



इस संबंध में मिनट टू मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है. उपराष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम व सीनियर एसपी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.


























Be First to Comment